राजगढ़ । कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत नक्सल प्रभावित छह थाना क्षेत्रों के युवा खिलाड़ियों की वॉलीबाल प्रतियोगिता शुक्रवार को किसान इंटर कॉलेज राजगढ़ के मैदान पर आयोजित हुई। पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में कुल 17 टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें संतनगर व पुरैनिया बीच फाइनल मैच खेला गया, संतनगर ने फाइनल मुकाबला जीत कर खिताब अपने नाम कर लिया।
शासन के निर्देश पर आयोजित किए गए टूर्नामेंट में मड़िहान, जमालपुर, हलिया, चुनार, शक्तेसगढ़, संतनगर,शेरवां आदि क्षेत्रों से आई टीमों प्रतिभाग कर पहले लीग चरण के मैच खेले। क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर पुरैया व संतनगर की टीमें फाइनल में पहुंची,जिसमे संतनगर ने सात अंकों से पुरैनिया को पराजित कर फाइनल जीत लिया। पुलिस अधीक्षक व क्षेत्रीय विधायक ने भी विजेता खिलाड़ियों के साथ वॅालीबाल खेल कर उनका उत्साह बढ़ाया। पुरस्कार वितरण के दौरान गरीब विधवा महिलाओं को साड़ी, स्वेटर भी वितरित किया गया। लड़कियों की दो टीमों ने भी प्रतियोगिता में भाग लिया। पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने हम नक्सल प्रभावित इलाकों के युवाओं को खेल, रोजगार एवं शिक्षा में आगे ले जाने के लिये कृत संकल्पित है। इसके बाद को, गढ़वा, नदिहार, रामपुर, की वृद्ध महिलाओं को वस्त्र एवं खिलाड़ियों को मेडल व ट्राफी भेंट किया। इस अवसर पर रामेश्वर ,राम बृक्ष, राकेश सिंह ,संतोष सिंह, भुवनेश्वर पांडेय पुलिस के जवानों का कार्य सराहनीय रहा।