अहरौरा ।पढ़ने के लिये अब बच्चे जर्जर भवन में नही बैठेंगे। सभी विद्यालय में भवन और शौचालय निर्माण का प्रबंध करने के साथ ड्रेस वितरण कराने का निर्देश खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप मिश्रा ने जमालपुर विकास खंड के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक में दिया। बैठक प्राथमिक विद्यालय फत्तेपुर में आयोजित की गई थी ।
खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार मिश्रा ने कहा कि सभी प्रधानाध्यापक सात अगस्त तक अपने अपने विद्यालयों मे अनिवार्य रूप से ड्रेस का वितरण कर लें ।इसके साथ ही शैक्षिक गुणवत्ता पर अध्यापक विशेष ध्यान दें ,क्योंकि समाज तेजी से बदल रहा है औऱ हमें भी अपने आप को बदलना होगा ।उन्होंने बताया कि जल्द ही बच्चों को मोजा जूता एवं बैग मिलेगा औऱ विद्यालयों मे बच्चों को बैठने के लिये फर्नीचर की व्यवस्था होगी ।जिला समान्यवक निर्माण अजय श्रीवास्तव ने निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुये शौचालय एवं भवन (अतिरिक्त कक्ष ) के निर्माण की सूचना प्राप्त किया। डेंगू से बचाव का प्रशिक्षण लेकर जिले से आये अध्यापक रोहितेश यादव ने अध्यापकों को बताया कि विद्यालय में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें, कहीं भी गंदा पानी इकट्ठा न होने दें। इसके साथ ही साफ पानी भी बाल्टी या जग मे भर कर कई कई दिनों तक न रहने दें । प्रयास करें कि बच्चे फुल बांह का शर्ट एवं पैंट तथा जूता मोजा पहन कर स्कूल आयें । इसके बाद भी अगर डेंगू का लक्षण बच्चे मे मिलते हैं तो तत्काल नज़दीक के स्वास्थ केन्द्र पर उसका परीक्षण करायें। बैठक में एबीआरसी सरिता तिवारी ,विनोद कुमार सिंह एनपीआरसी अरविंद कुमार त्रिपाठी ,सुरेश सिंह सहित प्रधानाध्यापक डा. मन्नू यादव ,बृजेश सिंह ,सुरेन्द्र सिंह रामचंद्र यादव सहित ब्लॉक के अन्य अध्यापक उपस्थित रहे ।