फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में गैस चुल्हे पर ही बने एमडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। परिषदीय स्कूलों में लकड़ी पर खाना कदापि नहीं बने, इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन ने सख्त रवैया अपना लिया है। विगत दिनों निरीक्षण के दौरान स्कूल में लकड़ी में खाना बनते देख कड़ी नाराजगी जताया था। उन्होंने बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी से जिले के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, राजकीय माध्यमिक, मदरसा स्कूलों में उपलब्ध कराए गए गैस कनेक्शन का विवरण मांगा है। उन्होंने कहा कि ऐसे विद्यालयों की सूची भी उपलब्ध कराए, जहां पर गैस कनेक्श्न अभी तक उपलब्ध नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने कहाकि रसोई के चयन में भी काफी शिकायतें मिल रही है, रसोईयों का चयन करते समय शासन द्वारा निर्धारित मानक का ध्यान रखें। रसोईया चयन में मानकों की अनदेखी मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले के विद्यालयों का नाम, गैस कनेक्श्न उपलब्ध है अथवा नहीं, गैस सिलेंडर पर खाना बनता है अथवा नही, गैस सिलेंडर खरीदा गया है अथवा नहीं और गैस सिलेंडर होने के बावजूद खाना चुल्हे पर बनाने का कारण भी बताना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें