मिर्जापुर। सरकार की सभी चल और अचल संपत्तियों का विवरण अब ऑनलाइन होगा। इसके लिए जीओ टैगिंग के माध्यम से सरकारी संपत्तियों की फोटो खींचकर अपलोड किया जाएगा। जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को कर्मचारियों को जीओ टैगिंग करने का प्रशिक्षण दिया गया।
जिला परियोजना प्रबंधक रतन कुमार सिंह ने हलिया, लालगंज, राजगढ़ और पहाड़ी ब्लॉक के एडीओ पंचायत द्वारा नामित सचिव, सफाईकर्मी, प्रधान द्वारा नामित व्यक्तियों को जीओ टैगिंग का प्रशिक्षण दिया । इससे शौचालय निर्माण शुरू होने और पूरा होने के बाद और सरकारी संपत्तियों की जीओ टैगिंग कर सके। सभी चल और अचल संपत्तियों की पांच सितंबर तक जीओ टैगिंग और फोटो अपलोड करना है। इसके पूर्व विकास खंड मझवां, सिटी, छानबे और कोन के स्वछताग्रही, पंचायत मित्र और सफाईकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान बीसी दिव्या सिंह, मनीष पांडेय, प्रवीण उपाध्याय आदि मौजूद रहे।