मिर्जापुर। जिले में लगातार 60 वें दिन गुरुवार को पीएसी के जवान समेत 21 नए पाजिटिव मरीज पाए गए। 31 के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। 21 पाजिटिव मिलने के बाद कुल संक्रमितो की संख्या 1599 हो गई है। जिले में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 25 है। डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 1329 है। एक्टिव केस 245 है। 47 लोग आईसोलेशन व 130 लोग होम हाईसोलेशन में है।
सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने बताया कि एक हजार 729 की रिपोर्ट आई है। इसमें 21 की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसमें 22 पुरुष और नौ महिला है। पाजिटिव पाए गए लोगों में गणेशगंज से एक पुरुष, तरकापुर से एक पुरुष व एक महिला, भटेवरा विजयपुर से एक पुरुष, बजहां कछवां से एक पुरुष, घंटाघर से एक पुरुष, पकरी का पुरा पड़री से एक महिला, ऐबकपुर मोहाना से एक पुरुष, 39वीं वाहिनी पीएसी से एक पुरुष, कछवां डीह से तीन पुरुष, बड़ी पट्टी अहरौरा से एक महिला, हेमपुर विजयपुर से एक पुरुष,गोगांव विजयपुर से एक महिला, अर्जुनपुर विजयपुर से एक पुरुष, पांडेयपुर विजयपुर से एक पुरुष, मड़िहान पटेहरा से एक पुरुष है। 31 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। जिले में अब तक 58 हजार 541 लोगों का सैंपल लिया जा चुका है। 56 हजार 896 की रिपोर्ट आई है। 1645 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक 31 हजार 716 की एंटीजेेन कीट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 137 हाट स्पाट है। इसमें 95 ग्रामीण और 42 शहरी क्षेत्र में है।