हलिया क्षेत्र के डोहर गांव में जली गेहूं फसल को देखती ग्रामीणों की भीड़।-संवाद।
- फोटो : Samvad
- दो घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड
हलिया। थाना क्षेत्र के डोहर गांव में शनिवार दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में आग लग गई। अलग-अलग नौ किसानों का 21 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम और पुलिस कर्मियों ने फायर ब्रिगेड को बुलाया तब तक सब कुछ जलकर नष्ट हो चुका था। दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड के पहुंचने पर आग को बुझाया। इससे अन्य किसानों के खेत में आग नहीं फैल सकी नहीं तो बड़ा नुकसान हो जाता।
थाना क्षेत्र के डोहर गांव निवासी किसान श्याम सुंदर चौबे का आठ बीघा गेहूं के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगने से खेत में रखी फसल धू धू कर जलने लगी। इसके बाद हवा तेज होने से पड़ोसी छोटे लाल का डेढ़ बीघा गेहूं, सुरेश का चार बीघे, गिरधारी का डेढ़ बीघे, लालचंद का डेढ़ बीघे, कमला शंकर का डेढ़ बीघे, कृपा शंकर का डेढ़ बीघे, भाई लाल का एक बीघे और बसंतु का 10 बिस्वा में गेहूं की फसल काटकर खेत में मड़ाई के बांधकर रखी गई थी। बोझ बांध कर रखी गेहूं की फसल जल कर नष्ट हो गई। हवा इतना तेज थी की थोड़ी ही देर में लपटें उठने लगीं। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजीव कुमारश्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक प्रमोद सिंह, लेखपाल अमर बहादुर, आशीष पांडेय ने फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ लोगों के नुकसान का आकलन लिया। इस संबंध में राजस्व निरीक्षक प्रमोद सिंह ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में नौ किसानों का 21 बीघा खेत में बंधी गेहूं की फसल जल गई है।