आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती के शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी। स्रोत- पीएसी
मिर्जापुर। 39वीं वाहिनी पीएसी परिसर में बुधवार को आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2025 के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के पांचवें दिन दौड़ हुई। सेनानायक नैपाल सिंह ने बताया कि उनकी व उप सेना नायक देवेंद्र सिंह की मौजूदगी में परीक्षा पारदर्शिता और अनुशासन के साथ कराई गई। दौड़ में 206 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया, जबकि 174 अभ्यर्थी निर्धारित शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल नहीं हो सके।
परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की निगरानी और प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। पीएसी की ओर से परीक्षा प्रक्रिया की रिपोर्ट फोटो सहित संबंधित अधिकारियों को भेजी गई।