फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नए मतदाता बनने के लिए आए 2044 आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में शनिवार को चलाए गए एसआईआर अभियान में नए मतदाता बनने के लिए 2044 आवेदन मिले। इनमें 1353 ऑफलाइन और 691 ऑनलाइन हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि फार्म-6ए में कोई आवेदन नहीं मिला। फार्म-7 के तहत नाम हटाने के लिए 120 ऑफलाइन और 94 ऑनलाइन, 214 आवेदन मिले। वहीं, फार्म-8 के तहत 178 ऑफलाइन और 138 ऑनलाइन, कुल 316 आवेदन आए। विशेष अभियान 24 अक्तूबर तक चलेगा। संवाद
विज्ञापन

हलिया में मिले छह आवेदन: मतदाता सूची के एसआईआर के तहत हलिया के चार बूथों पर 16 आवेदन मिले। इनमें मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 के 10 और विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म-8 के छह आवेदन शामिल हैं। नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 का कोई आवेदन नहीं मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें