मिर्जापुर। जिला पंचायत सभागार में बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता में महिला उत्पीड़न के संबंध में 13 महिलाओं के संबंध में सुनवाई की गई। कार्यक्रम में अधिकतर मामले घरेलू हिंसा एवं दहेज उत्पीड़न के संबंध में आए। राज्य महिला आयोग की सदस्य ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी पीड़िता के साथ अन्याय न हो, उनको न्याय दिलाना सुनिश्चित करें।
नगर मजिस्ट्रेट द्वार 181 आशा ज्योति रेस्क्यू टीम को निर्देशित किया गया कि जिस पीड़ित महिला को रेस्क्यू करने जा रहे हैं, उनका काउंसलिंग करके उनको न्याय दिलवाएं। कहा कि अगर परिवार में भेज रहे हैं तो दोबारा जाकर जांच करें कि पीड़ित महिला कैसी है और किस हालत में है। जिला प्रोबोशन अधिकारी ने कहा कि किसी भी पीड़ित महिला को न्याय दिलाना हम लोगों का नैतिक कर्तव्य है। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी नगर, जिला प्रोबेशन अधिकारी आदि मौजूद रहे।