फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने मांगा सातवां वेतनमान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के आह्वान पर केबी कॉलेज और जीडी बिनानी कॉलेज में शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन किया। शिक्षक सातवें वेतनमान और पुरानी पेंशन सहित पदेश स्तर पर शिक्षकों की सभी मांगों को लागू करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

केबी कॉलेज में अध्यक्ष डा. रमेशचंद्र ओझा ने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों ने शिक्षामंत्री से कई बार वार्ता किया है लेकिन शिक्षामंत्री के हठधर्मी रवैए के चलते किसी भी समस्या का निराकरण नहीं हो पा रहा है। इसके चलते मजबूरन शिक्षकों को प्रदेश व्यापी दो दिवसीय धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। महामंत्री डा. करनैल सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षकों की समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित करें। इस दौरान वीरेंद्र सिंह, श्याम लता सिंह, अमिताभ तिवारी, भानु प्रताप सिंह, रवींद्र सिंह, राकेश कुमार शुक्ला, शशांक शेखर द्विवेदी, देवेंद्र पांडेय, अशोक चंदेल, अमित कुमार, मीनाक्षी, किरन सिंह, अर्चना पांडेय, रेनू रानी सिंह, ऋचा शुक्ला, ज्योतिश्वर मिश्र आदि मौजूद रहे। जीडी बिनानी कॉलेज में भी शिक्षक पुरानी पेंशन लागू करने और सातवां वेतनमान लागू करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरु किया। महामंत्री डा. राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि सरकार शिक्षकों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा करें। इस दौरान सच्चिदानंद तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, कैलाश चंद्र अग्रहरि, कुसुम गुप्ता, केके चौरसिया, ओमशंकर गुप्ता, मदन कुमार श्रीवास्तव, जेपी सिंह, राज मोहन शर्मा, बीना सिंह, रेखा पाठक, राम नारायण, सुशील त्रिपाठी, अमित कुमार सिंह, शशिधर शुक्ला, विनोद कुमार पांडेय, ध्रुवजी पांडेय, नागेंद्र दुबे, कल्याण कुमार श्रीवास्तव, शंभु नाथ तिवारी ने सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें