मिर्जापुर। बीएसए के निर्देश पर समन्यवकों ने सोमवार को परिषदीय स्कूलों की जांच की गई। इस दौरान कई विद्यालयों में शिक्षामित्र और अनुदेशक नदारद मिले। कई विद्यालयों में फल और दूध का वितरण बच्चों में नहीं किया गया था। समन्वयकों ने अपनी जांच रिपोर्ट बीएसए को भेजी है।
निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर में शैक्षिक गुणवत्ता को सुधारने का निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालय जमुआ प्रथम में शिक्षामित्र अल्पना सिंह अनुपस्थित मिली। पूर्व माध्यमिक विद्यालय जयकर कला में अनुदेशक महेश कुमार सिंह बगैर सूचना के एक अगस्त से लापता मिले। प्राथमिक विद्यालय पुरा में बच्चों को फल का वितरण नहीं किया गया था। पूर्व माध्यमिक विद्यालय पड़री में 143 में से 60 बच्चे मिले। परिसर में लगा हैंडपंप खराब था। भवन की छत से पानी का रिसाव हो रहा था। प्राथमिक विद्यालय कोटवां पांडेय में 115 में से 60 बच्चे मौके पर मिले। कक्षा एक, दो और तीन के बच्चों को किताबें नहीं मिली थीं। स्कूल की चहारदिवारी और हैंडपंप खराब मिला। स्कूल के फर्श को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया। प्राथमिक विद्यालय कैनाल बस्ती में 86 में से महज 42 बच्चे मिले। पूर्व माध्यमिक विद्यालय नेवढ़िया में भवन मरम्मत के तहत प्लास्टर, पाथ वे व चहारदीवारी का कार्य पूरा कराया जा चुका है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय पथरौर और पूर्व माध्यमिक विद्यालय पूर्वा अमोई मड़िहान में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग कोई कार्य आरंभ नहीं किया है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय जमुआ में 101 में 70 बच्चे मिले। प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर में शैक्षिक गुणवत्ता को सुधारने का निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालय जमुआ प्रथम में शिक्षामित्र अल्पना सिंह अनुपस्थित मिलीं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय जयकर कला में अनुदेशक महेश कुमार सिंह बिना सूचना के एक अगस्त से गायब मिले। प्राथमिक विद्यालय पुरा में बच्चों को फल का वितरण नही किया गया था। प्राथमिक विद्यालय मझिगवां, प्राथमिक विद्यालय मवैया, प्राथमिक विद्यालय लखनपुर निरीक्षण किया। यहां भी ड्रेस और पुस्तकों का वितरण नहीं हु्आ था।