विंध्याचल । थाना क्षेत्र के शिवपुर स्थित यादव बस्ती में रविवार की रात लगभग 11 बजे एक व्यक्ति के मकान की कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। जिसकी चपेट में गृहस्वामी आ कर जख्मी हो गया। जबकि उसका पूरा परिवार बच गया। हादसे की खबर लगते ही आसपास के लोग पहुंचे और उसे तत्काल पास के चिकित्सालय ले गए।
शिवपुर यादव बस्ती निवासी कृष्ण कुमार यादव अपनी पत्नी सुनीता यादव और तीन संतान मुस्कान यादव 10साल,गीताजंली यादव 5 साल व रितेश यादव 3 साल के साथ रात में खाना खाने के बाद कच्चे मकान में सोने चले गए। रात लगभग 11 बजे अचानक उसके कच्चे मकान की दीवार गिरने लगी। आवाज होने पर कृष्ण कुमार यादव की नींद अचानक खुली गई। दीवार गिरते देख कृष्ण अपनी पत्नी और बच्चों को नींद से जगाकर भागने लगा । कृष्ण कुमार तो उसकी पत्नी एक बच्चे तो बच गए लेकिन कृष्ण कुमार उसकी चपेट में आकर घायल हो गया। सूचना पर उनके पहुंचे पड़ोसियों सभी को देखकर कहा कि संयोग था वरना निषाद बस्ती की तरह आज भी बड़ी घटना हो जाती। एसडीएम सदर सबिता यादव का कहना है कि तहसीलदार से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी गई है। परिवार की संभव मदद की जाएगी।