फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घंटे तक बंद रहेगा अहरौरा चकिया मुख्य मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। अहरौरा से चकिया की ओर जाने वाले बड़े वाहनों को शनिवार की सुबह सात बजे से ग्यारह बजे तक के लिए प्रतिबंधित करने का निर्णय बुधवार की सुबह थाना परिसर में आयोजित पीस कमेटी की बैठक के दौरान लिया गया। इससे ईद के अवसर पर नमाजियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

खास डीह के पास स्थित ईदगाह में ईद के दिन नमाज अदा करने के लिए भारी संख्या में एक समुदाय के लोगों का जमावड़ा होता है जिससे सड़कों पर लोगों की हुजूम उमड़ी रहती है। पीस कमेटी की बैठक में एक समुदाय के लोगों द्वारा इस समस्या को सामने रखा गया। जिसे गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष मनोज ठाकुर द्वारा ईद के दिन सुबह सात बजे से अपराह्न ग्यारह बजे तक के लिए चित्तविश्राम तिराहे से चकिया तिराहे की ओर व मेहदीपुर चौराहे से चकिया तिराहे की ओर जाने वाले बड़े वाहन वहीं चकिया की ओर अहरौरा की ओर आने वाले बड़े वाहनों को चार घंटे तक के लिए रोक दिया जाएगा। इससे पूर्व नगर की बिजली कटौती को दूर करने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों से बात की गई व निराकरण की मांग किया गया । वहीं साफ सफाई दुरुस्त करने के लिए पालिका के अधिकारियों से मांग की गई। इस दौरान नगर चौकी प्रभारी आलोक सिंह,विमलेश राय,केदार कुशवाहा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें