फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

625 परीक्षार्थियों ने छोड़ी प्रवेश परीक्षा 20-24-04

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पालीटेक्निक कॉलेज में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा दो पालियों में रविवार को 14 केंद्रों पर हुई। संयुक्त प्रवेश परीक्षा 625 छात्र-छात्राओं ने छोड़ दिया। पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के चलते नगर में भीड़ भाड़ की स्थिति रही। बच्चे अपने अभिभावकों संग परीक्षा के लिए केंद्रों पर पहुंचे। प्रधानाचार्य राकेश वर्मा ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

संयुक्त प्रवेश परीक्षा दो पालियों में हुई। पहली पाली में प्रात: नौ बजे से बसंत इंटर कॉलेज, राजस्थान इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज सहित 14 केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा हुई। जिसमें ग्रुप एक के इंजीनियरिंग वर्ग की प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकृत छह हजार 6674 परीक्षार्थियों में से छह हजार 165 छात्र शामिल हुए जबकि 509 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दिया। वहीं दूसरी पाली में नगर के राजस्थान इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज में ग्रुप बी में फार्मेसी, फैशन टेक्नोलाजी आदि में प्रवेश के लिए पंजीकृत 1005 छात्र-छात्राओं में से 116 ने परीक्षा छोड़ दिया जबकि 889 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिया। प्रवेश परीक्षा के दौरान केंद्रों पर भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें