फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपज बढ़ाने में मृदा परीक्षण की भूमिका अहम: रमाशंकर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मृदा परीक्षण प्रयोगशाला का उद्घाटन मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने भरूहना स्थित अर्चना क्राप साइंस परिसर में किया। इस दौरान किसानों को फसलों की बोआई से पूर्व मृदा परीक्षण कराने का महत्व बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मड़िहान विधायक ने कहा कि जिस प्रकार खून जांच से विभिन्न प्रकार की बीमारियों का पता चलता है, उसी प्रकार मृदा परीक्षण से पता चलता है कि भूमि में किस तत्व की कितनी कमी है या अधिकता है। भूमि परीक्षण के बाद फसल की बोआई की जाती है तो उचित मात्रा में खाद और कीटनाशक का प्रयोग करके उपज को बढाया जा सकता है। उत्तर प्रदेश बीज सेवा समिति संघ के अध्यक्ष पारसनाथ कुशवाहा ने कहा कि आज के युग में मृदा का परीक्षण बहुत ही आवश्यक है। रासायनिक खाद व कीटनाशकों के प्रयोग से भूमि की उर्वरता और पोषक तत्वों में असंतुलन पैदा हो गया है। मृदा परीक्षण के बाद पता चल जाता है कि किस फसल की बोआई में किस तत्व की आवश्यकता है। महिंद्रा समृद्घि मुम्बई के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में कंपनी के अधिकारी सुरेंद्र कुशवाहा ने किसानों को मृदा परीक्षण की तकनीकी जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अर्चना क्राप साइंस के दीपक कुशवाहा ने कहा कि मृदा परीक्षण प्रयोगशाला खुल जाने से किसानों को काफी लाभ होगा। इस अवसर पर प्रभात शाह, मुन्नर सिंह, सुरेश मौर्य, कमलेश मौर्य, संजय सिंह, राजेश सिंह, रामचंद्र मौर्य, अवधेश, रामकेश, राजेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें