जिगना। छानबे क्षेत्र के दत्ती पट्टी परवा गाव मे केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल कार्यक्रम में शाम साढ़े सात बजे रात में पहुचने पर लोगों से क्षमा मांगी। कहा की तीन घंटे तक विन्ध्याचल में जाम लगने के कारण विलंब हुआ ।
फिर महिलाओ को एलपीजी गैस बाटा।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अंबेडकर दिवस पर प्रधानमंत्री ने पांच करोड़ महिलाओ को गैस वितरण का लक्ष्य 2019 तक रखा था, लेकिन साढ़े तीन करोड़ गैस वितरण होने पर लक्ष्य को बढ़ाकर आठ करोड़ कर दिया है। साथ ही सरकार की हर योजनाओ पर प्रकाश डाला । सदर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने अध्यक्षीय भाषण मे कहा कि सरकार की योजना अंतिम व्यक्ति तक पहुचाने का काम सरकार कर रही है ।सरकार की योजना को जन जन तक पहुंचाने की अपील की । सभा मे जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने सरकारी योजनाओं का लाभ उठानो को कहा ।सभा मे परियोजना निदेशक हरिचरण सिंह उप निदेशक कृषि डीसीएन आरएलएम संजय पांडे, विनोद कुमार गौड़, राम अवध पांडेय आदि ने विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला ।