फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में गायब मिले शिक्षक व अनुदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला मुख्यालय पर स्थापित कंट्रोल रूम से गुरुवार को छानबे और जमालपुर ब्लाक के दो प्राथमिक विद्यालयों की निगरानी की गई। इस दौरान तीन शिक्षक और एक अनुदेशक नदारद मिले। इसके गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने अनुपस्थित शिक्षक और अनुदेशकों से जवाब मांगा है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने प्राथमिक विद्यालयों की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की है। कंट्रोल रूम से शिक्षकों, अनुदेशकों और शिक्षामित्रों की उपस्थिति की जांच की जा रही है। गुरुवार को कंट्रोल रूम से जांच के दौरान छानबे क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बजटा में सहायक अध्यापक अजय कुमार, अनुभव कुमार श्रीवास्तव और अनुदेशक आनंद सिंह बिना की किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिले। जमालपुर ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय धारा प्रथम से सहायक अध्यापक अखिलेश कुमार बिना सूचना के नदारद थे। बीएसए ने गायब शिक्षकों और अनुदेशक से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। समुचित जवाब नहीं देने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। बीएसए ने कहा कि प्रतिदिन कंट्रोल रूप से तीस विद्यालयों को फोन कर उपस्थिति की जांच की जाती है। इस दौरान नदारद मिलने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें