फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय नहीं मिलने से शिक्षा प्रेरकों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। विकास खंड कोन के लखनपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में रविवार को शिक्षा प्रेरकों की बैठक हुई। इस दौरान जिला संरक्षक सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा कि धरना प्रदर्शन के बाद भी सरकार शिक्षा प्रेरकों की सेवा बहाली और विनियमितीकरण पर ध्यान नहीं दे रही है। इससे शिक्षा प्रेरक आर्थिक तंगी के चलते परेशान है। 31 मार्च को उनका कार्यकाल समाप्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा हठधर्मिता के कारण उनका 25 से 30 माह का मानदेय भी अभी तक नहीं मिल पा रहा है जबकि उनका मुद्दा लोकसभा से लेकर राज्यसभा तक तथा विधानसभा में कई विधायक और सांसद द्वारा उठाया गया है। उसके बावजूद भी सरकार ध्यान नही दे रही है। शिक्षा प्रेरकों को अगले वर्ष पांच सितंबर के दिन बर्बरतापूर्वक विधान सभा घेरने के दौरान लाठीचार्ज किया गया था, जिसमें उत्तर प्रदेश के कई शिक्षा प्रेरकों को गंभीर चोटें आई थी। जिस के विरोध में आज सभी शिक्षा प्रेरकों ने प्रण किया कि पांच सितंबर को कलेक्ट्रेट मिर्जापुर पर काली पट्टी बांधकर उसके विरोध में काला दिवस मनाएंगे और सरकार आठ सितंबर तक हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है हमारा बकाया मानदेय भुगतान और सेवा बहाली नहीं करती है तो हम लोग धरने को और तेज करेंगे, संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष आजाद सिंह, जिला अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा, श्याम जी,रमेश कुमार, सीता देवी, फुलवंती देवी, सोनी यादव, कंचन यादव, इंद्रजीत यादव,रामपाल, रीता देवी, अनुपम मौर्य, उपेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें