फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील व ब्लाक मुख्यालय शौचालय व्यवस्था नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज । क्षेत्र में जहां एक तरफ जिले में स्वच्छ भारत का नारा बुलंद किया जा रहा है वहीं तहसील व ब्लाक मुख्यालय परिसर में सुलभ शौचालय की व्यवस्था न होने से आए महिला ग्राम प्रधानों व वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसी ने अभी तक महिलाओं के इस जटिल समस्या की तरफ ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

कहने को गांव और कार्यालयों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। फिर भी महिलाओं के लिए सरकारी कार्यालयों के परिसर में शौचालय नहीं होने से शर्मशार होना पड़ रहा है। ऐसे समय में जब जिले को ओडीएफ घोषित किए जाने की पूरी कवायद की जा रही है। जहां प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोगों का आना जाना बना रहता है। 431 राजस्व गांव की तहसील में शौचालय की व्यवस्था नहीं होने से महिलाओं में रोष व्याप्त है। महिलाओं का कहना है कि सरकार प्रत्येक गांव में ओडीएफ के लिए दबाव तो बना रही है लेकिन उसे तहसील ब्लाक में शौचालय की आवश्यकता समझ में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें