फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के मायके वालों का पता लगा रही महाराष्ट पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। महाराष्ट्र की पुलिस ने मिर्जापुर से छह माह पूर्व भगाई गई एक लड़की की पूना में मौत होने पर उसके पति को हिरासत में लेकर लड़की के मायके वालों को तलाशने में जुटी है। पुलिस को अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस के अनुसार कटरा कोतवाली क्षेत्र के नारघाट मोहल्ला निवासी राजन नामक एक युवक करीब छह माह पूर्व एक लड़की को महाराष्ट्र लेकर गया था। वह महाराष्ट्र के पूना के हिंगजौड़ी इलाके में रह कर एक कंपनी में कार्य करता था। दो दिन पूर्व उसके साथ मौजूद लड़की की अबूझ हाल में मौत होने पर हिंगजौड़ी थाने की पुलिस उसके पति राजन को हिरासत मेें लेकर महिला के मायके वालों की तलाश में जुुटी है। महाराष्ट्र की पुलिस ने जनपद के शहर कोतवाली पुलिस से संपर्क कर मृतका के मायके वालों को तलाशने की मदद मांगी है। सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी इंचार्ज राजेंद्र प्रसाद यादव पूरे दिन युवती के मायकों वालों की तलाश करने के लिए तरकापुर, गिरधर का चौराहा समेत अन्य स्थानों की खाक छानते रहे लेकिन उन्हें युवती का मायका नहीं मिला। उन्होंने बताया कि युवक युवती के घर का सही पता नहीं बता रहा है इससे उसको खोजने में परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें