फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागीदारी आंदोलन मंच का मांगों को लेकर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। भागीदारी आंदोलन मंच ने बुधवार को मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित मांगपत्र जिलाधिकारी को सौंपा गया, जिसमें अति पिछड़ों को आरक्षण का लाभ दिलाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

मंच के जिलाध्यक्ष प्रेम शंकर प्रजापति ने कहा कि पिछड़ी जाति के 27 प्रतिशत आरक्षण को पिछड़ा, अतिपिछड़ा एवं सर्वाधिक पिछड़ा के नाम से अलग किया जाना चाहिए। आरक्षण विभाजन के बाद प्रदेश व केंद्र सरकार में नौकरी प्रदान करें। अनुसूचित जाति व अनूसूचित जनजाति के आरक्षण में दलित, अतिदलित एवं महादलित के नाम से विभाजित किया जाए साथ ही पात्र व्यक्तियों का ही राशन कार्ड बनवाया जाए। उन्होंने कहा कि पिछड़ी जाति के आरक्षण को लोकसभा व विधानसभा में लागू किए जाने एवं उत्तर प्रदेश में शराब बंद कराने आदि मांगे रहीं। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार प्रजापति, मंडल अध्यक्ष सीताराम प्रजापति, जिलाध्यक्ष प्रेमशंकर प्रजापति, मनोज प्रजापति, धनंजय पाल, मिलन प्रजापति, संजीव प्रजापति, राजेश प्रजापति आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें