फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानिकपुर में पटरी से ट्रेन उतरने के कारण परिचालन में आई बाधा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर पटरी से दुर्घटनाग्रस्त हुई पटना वास्कोडिगामा एक्सप्रेस ट्रेन के चलते मुंबई हावड़ा रूट पर चलने वाले ट्रेनें कई घंटे लेट हो गईं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह साढ़े आठ बजे परिचालन शुरू होने पर मुंबई से मिर्जापुर की ओर जाने वाले ट्रेनों को रवाना किया गया।
विज्ञापन

गोवा से गुरुवार को रवाना हुई वास्कोडिगामा पटना एक्सप्रेस शुक्रवार भोर में चार बजे जैसे ही ट्रेन मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची कि उसकी तीन बोगियां पटरी से उतर कर पलट गई। इससे उसमें सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई जबकि 50 से अधिक यात्री घायल हो गए। ट्रेन पलटने से रूट बाधित हो गया। जानकारी होते ही रेल अधिकारी पहुंचे और ट्रेन में फंसे लोगों को बाहर निकलवा कर चिकित्सालय पहुंचाया। साथ ही ट्रेन को हटवाते हुए ट्रैक की मरम्मत करा कर चार घंटे बाद परिचालन शुरू कर दिया। प्लेटफार्म पर ट्रेन पटरी से उतरने के कारण अधिकारी परेशानी नहीं हुई फिर भी मुंबई एवं सूरत तथा गोवा की ओर से आने वाली ट्रेनें प्रभावित रहीं। इसमें ताप्ती गंगा, भागलपुर एक्सप्रेस, आदि शामिल रहीं। घटना को देखते हुए मिर्जापुर एवं चुुनार में यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किए गए थे ताकि मिर्जापुर का कोई यात्री हो तो उसके बारे में आसानी से जानकारी ली जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें