फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगल गीत व मंत्रोच्चार के बीच हुआ राम का राज्याभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीझील मार्ग स्थित अमर सिंह फैंस एसोसिएशन के प्रांगण में चल रहे दस दिवसीय रामलीला का रविवार को समापन हुआ। श्री बिंद प्राचीन रविंद्र नाटक रामलीला मंचन के दौरान राम और रावण के युद्ध में रावण मारा जाता है। भगवान श्री राम, हनुमान, लक्ष्मण व सीता आकाश मार्ग से सिंह पर सवार होकर अयोध्या लौटते हैं। राम के अयोध्या लौटने पर अयोध्यावासी जश्न मनाते हैं।
विज्ञापन

इसके बाद मां विंध्यवासिनी मंदिर के प्रांगण में रामलीला कमेटी के द्वारा राम का राज्याभिषेक होता है। श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष राजन पाठक द्वारा भगवान राम की आरती एवं राजा अभिषेक करते हैं। इस अवसर पर पंडा समाज के अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। इस मौके पर मंदिर में जागरण कार्यक्रम आयोजित हुई, जिसमें कलाकारों ने भगवान राम के चरणों में अपनी अपनी हाजिरी लगाई। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र पांडेय, मंत्री संगम लाल त्रिपाठी, निर्देशक राज गिरी, कोषाध्यक्ष प्रशान्त द्विवेदी आदि मौजूद रहे। राम की भूमिका में कमल मिश्रा, लक्ष्मण के आशुतोष मिश्रा, सीता की नमरिता हनुमान की भूमिका प्रदुम्न गिरी ने निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें