फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेचूवीर मेला शुरू होने से पूर्व जिलाधिकारी व एसपी ने सोमवार को मेला परिसर का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी बिमल दूबे ने कहा कि सीसीटीवी की निगहबानी में बेचुवीर मेला का आयोजन किया जाएगा। किसी भी समस्या के त्वरित निवारण के लिए मेला परिसर में ही कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। उन्होंने खस्ता हाल सड़कों को बनाने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

मंडी से लेकर बरही तक की जर्जर सड़क की मरम्मत कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। साथ ही मेला मे उचित साफ सफाई, पेयजल का प्रबंध कराने के लिए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विनय तिवारी को निर्देश दिया। मेला में चिकित्साधिकारी उमेश यादव को तीन डाक्टरों की टीम भेजने को कहा गया। बताया कि कैंप लगाकर डाक्टर मेला में आए बीमार हुए श्रधालुओं का उपचार करेंगे। मेले में लापरवाही बरतने वाले किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। मंदिर परिसर के चारो ओर टेंट लगाया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला आरक्षियों की डयूटी भी लगाई जाएगी। जिलाधिकारी ने मेला आयोजक रोशन यादव से परिसर के आस पास अस्थायी शौचालय बनवाने का निर्दश दिया। इस दौरान एसपी आशीष तिवारी, एसडीएम चुनार सुनिल मिश्रा, सीएमओ उमेश यादव, प्रवीण सिंह, वैभव सिंह, इओ विनय तिवारी, जेई अमरेंद्र प्रताप सिंह, पंकज उपाध्याय, नीतीश केशरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें