मिर्जापुर। नगर निकाय चुनावों की तिथियां अभी नहीं घोषित हुई हैं और न ही अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन हुआ है लेकिन जिला प्रशासन ने चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी बिमल कुमार दूबे ने निर्वाचन अधिकारी (आरओ) व सहायक निर्वाचन अधिकारियों (एआरओ) की तैनाती कर दी है।
नगर पालिका मिर्जापुर के लिए अध्यक्ष पद के लिए चुनाव के लिए एसडीएम सदर अरविंद कुमार चौहान को आरओ व बीडीओ पहाड़ी भावना यादव व डिप्टी आरएमओ रतन कुमार शुक्ला को एआरओ बनाया गया। सभासद के नामांकन के लिए भी आरओ और एआरओ तैनात किए गए है। वार्ड एक से पांच तक के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी पीके सिंह, वार्ड छह से दस तक सहायक निदेशक बचत राजेश कुमार दूबे, वार्ड 11 से 15 तक एआर कोआपरेटिव रत्नाकर सिंह, वार्ड 16 से 20 तक जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विनोद कुमार जायसवाल, वार्ड 21 से 25 तक डीसी अनय कुमार मिश्र, वार्ड 26 से 30 तक पीओ नेडा संजय कुमार, वार्ड 31 से 34 तक बीडीओ सिटी सुनील तिवारी और वार्ड 35 से 38 तक मुकेश कुमार सारंग सहायक निदेशक मत्स्य को बनाया गया है।
नगर पालिका चुनाव में चुनाव के लिए एसडीएम चुनार सुनील कुमार मिश्रा को आरएओ और बीडीओ राजगढ़ राम चंद्र राम और सर्वेश चंद्र मिश्रा को एआरओ बनाया गया है। वहीं सभासद चुनाव के लिए एक से छह तक अधिशासी अभियंता संदीप कठेरिया, छह से 10 तक उपायुक्त स्वत: रोजगार संजय कुमार पांडेय, वार्ड 11 से 15 तक अधिशासी अभियंता राज कुमार गर्ग, वार्ड 16 से 20 तक सुरेशचंद्र यादव तथा वार्ड 21 से 25 तक सुरेद्र कुमार जायसवाल को आरओ बनाया गया है। नगर पालिका चुनाव अहरौरा के लिए एसडीएम मड़िहान सविता यादव को आरओ व बीडीओ दिनेश प्रताप सिंह और सहायक अभियंता सुरेश कुमार सिंह को एआरओ बनाया है। सभासद चुनाव के लिए वार्ड एक से पांच तक उप निदेशक समाज कल्याण आरके यादव, वार्ड छह से 10 तक उप निदेशक पंकज कुमार शुक्ला, वार्ड 11 से 15 तक वीके चौधरी, वार्ड 16 से 20 तक अधिशासी अभियंता अखिलेश कुमार सिंह और विनय कुमार सिंह को आरओ बनाया गया है। इसी प्रकार नगर पंचायत कछवां के लिए एसडीएम लल्लन राम को आरओ और सभासद चुनाव के लिए अजय कुमार वर्मा को आरओ बनाया गया है।