फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीचे लटक रहे तार हो सकते हैँ जानलेवा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जमालपुर। क्षेत्र में बिजली के तारों के जमीन से कुछ ही ऊंचाई पर लटक रहे हैं और खंभे भी जर्जर हो गए हैं। कई दर्जन गांवों के लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जर्जर तारों के गिरने से क्षेत्र में कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। गर्मी के दिनों में तार टूटने और स्पार्किंग से खेतों में आग भी लगती रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इसकी शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने ब्लाक से लेकर जिला प्रशासन तक शिकायत की लेकिन आज तक बिजली विभाग के अधिकारियों ने किसी भी गांव में जाने की जहमत नहीं उठाया जिससे विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मठना, हरिहरपुर, मीरपुर, बरीसलाहपुर, सेमरा ,डोहरी, डवक, धारा, गुलौरी, भभौरा, ओडी,रामपुर, मनई, पसही, सहेवा, कौवासाथ, खेमईबरी, चंदौली, पिडखिर अन्य गांवों में इस तरह की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। लटकते तारों से गर्मी व बरसात के हल्का हवा चलने से तार से सट जाते हैं। आगजनी की घटना हो जाती है। गर्मी के दिनों में कई बार तारों में स्पार्किंग होने से गेहूं के खेतों में आग लगने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। क्षेत्र में जब से तार खंभे लगे हुए हैं तब से आज तक बदले नही गए जबकि कागज मरम्मत के नाम हर वर्ष लाखों रुपये खर्च हो रहे हैं। तार खंभे के जर्जर होने से बिजली आये दिन खराब रहती है गामीण क्षेत्र में अधिकतर खराब होने से बिजली काटनी पड़ती है। इससे ग्रामीणों को गर्मी के दिनों में विशेष परेशानी होती है। क्षेत्र के अवर अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि तार व खंभे के जर्जर होने की रिपोर्ट अधिकारी भेज दी गई है। सामान उपलब्ध होते ही तारों को बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें