फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद पर रहेगी सफाई-सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। बकरीद का पर्व आगामी दो सितंबर को मनाया जाएगा, इसके लिए जिले में साफ-सफाई, प्रकाश आदि की व्यवस्था तैयारियां शुरु हो गई हैं। बकरीद पर सात स्थानों पर सामूहिक कुर्बानी की जाएगी। बकरीद को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए जिला प्रशासन तैयारियों, नगर पालिका साफ-सफाई में जुटा है तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था कर रहा है।
बकरीद पर्व पर मुुस्लिम बंधुओं द्वारा कुर्बानी की जाती है। बीते वर्षों में कुर्बानी स्लाटर हाउसों में निर्वाध रूप से चल रहा था, लेकिन इस बार न्यायालय के निर्णय के बाद स्लाटर हाउस में पशुओं के वध पर रोक लगाया जा चुका है। स्लाटर हाउस में पाबंदी के चलते कुर्बानी में परेशानी होगी। मुस्लिम बंधुओं को बकरीद पर कुर्बानी में परेशानी नहीं हो इसके लिए जिला, पुलिस और नगर पालिका तैयारियों को अंतिम रुप देने में जुट गया है। नगर के कुरैश नगर, इमामबाड़ा, रामबाग, मोर्चाघर, छानबे में विजयपुर सहित जिले में सात स्थानों सहित लोगों को घरों में कुर्बानी करनी होगी। वहीं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विनय विनय तिवारी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा बकरीद पर कुर्बानी के लिए स्थानों का चिन्हाकन किया गया, जिला प्रशासन द्वारा चिंहित स्थानों पर चुना छिड़काव, साफ-सफाई और प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। बकरीद पर्व पर सफाई की व्यवस्था करने का निर्देश मुख्य सफाई निरीक्षक को दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
18 हजार में बिका बकरा
मिर्जापुर। बकरीद पर्व कुर्बानी के लिए बकरों की खरीद फरोख्त शुरु हो गई है। नगर के शिवाला मंहथ सहित जनपद के कई स्थानों पर बकरों को खरीदा जाने लगा है। बुधवार को नगर के महंथ शिवाला स्थित बाजार में 18 हजार रुपये का बकरा मुस्लिम बंधुओं ने कुर्बानी के लिए खरीदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें