फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ ने निरीक्षण में कमी मिलने पर चिकित्साधिकारी को फटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनार। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बीएस राय ने शनिवार को चेचरी मोड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्डो में बिखरी और परिसर में एकत्र कूड़े को देख डिप्टी सीएमओ बिफर पड़े और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी इसके बाद ओटी, लैब, स्टोर, एक्सरे रम, ड्रेसिंग रूम को चेक करते हुए कुष्ठ चिकित्सा कक्ष में पहुंच गए। हर विभाग में बेतरतीब बिखरे समन दवा एवं गंदगी देख कर अस्पताल के सभी कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए उनकी जम कर क्लास ली और कहा कि दोबारा गलती माफ़ नहीं होगी। प्रभारी डॉक्टर अजय सिंह को निर्देश दिया की वह सुनिश्चित करे की बिना मास्क एवं दस्ताने के कोई लैब में प्रवेश न करे। कुष्ट रोग की दवा समाप्त होने के पूर्व मंगाई जाय। अस्पताल परिसर से लेकर हर वार्ड कमरे पूरी तरह रोजाना साफ कराया जाय और कीट नाशक का पोछा लगाया जय। औचक निरीक्षण को लेकर अस्पताल में अफरा तफरी मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें