जिगना। क्षेत्र के गोनौरा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में जय हनुमान विराट कुश्ती दंगल समित द्वारा दंगल का आयोजन किया गया। इसमें गया की सोनम और पायल ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
पहलवानों में बिहार के गया की सोनम पहलवान ने गोरखपुर की रंजीता को पटखनी देकर पांच हजार का इनाम जीता। वहीं गया की पहलवान पायल ने गोरखपुर की सुनयना को पटखनी देकर सात हजार का इनाम जीता। दंगल में 23 जोड़ी पहलवानों ने अपने अपने दांव पेंच का प्रदर्शन किया। समित द्वारा विजेताओं को जहां इनाम दिया वही उपविजेता को भी सांत्वना इनाम दिया गया । दंगल चार आयु वर्ग में निर्धारित था । कुश्ती दंगल के अलावा रस्साकशी, लंबी कूद, गोला में गेंद डालो आदि का भी आयोजन किया गया। डीआईजी विंध्याचल मंडल रतन कुमार ने मंदिर परिसर में पौधरोपण के उपरांत खिलाड़ियों पहलवानों एवं आयोजकों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से प्रतिभागियों की प्रतिभा उभरती है। निर्णायक गिरजाशंकर सिंह रहे जबकि संचालक विजय शंकर पांडेय ने किया। आयोजक जितेंद्र प्रताप सिंह पूच्चू भैया ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया।
जन्माष्टमी पर गरौड़ी ग्राम में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें पहलवानों ने दांव पेंच से अपने प्रतिद्वद्वियों को पटखनी दी। इंदल हाजीपुर, उमेश घसरौड़ी, उमेश ठाकुर रोहनिया, राजेश भवानीपुर, नखडू सकरौड़ी, राजू भुइली, बड़क गरौड़ी तथा अन्य पहलवानों ने अपनी कुश्ती जीता। कुश्ती का संचालन डा. अशोक सिंह व नीरज सिंह ने किया। रेफरी राधेश्याम, दिनेश सिंह, सुबुत्तकीम रहे। इस अवसर पर अंजनी कुमार, बसंतलाल, कमलेश जंगी, जमालुद्दीन, इसराइल आदि मौजूद रहे।