मड़िहान। क्षेत्र में 144 धारा लागू होने के बावजूद भाकपा माले के नेताओं ने रविवार को बगैर अनुनमति दीप नगर से मार्च किया और रिक्शा खुर्द के प्राथमिक विद्यालय मैदान में सभा की। मुख्य वक्ता कृष्णा अधिकारी ने तीन जुलाई को उनके नेता जीरा भारती के ऊपर किए गए हमले की निंदा करते हुए दोषी को जेल भेजने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। पुलिस ने इसकी वीडियोग्राफी कराई है और कार्रवाई करने की बात कह रही है।
उन्होंने भाजपा के चुनावी नारा सबका साथ- सबका विकास पर तंज कसते हुए सरकार व स्थानीय विधायक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की अपील की । सभा के बाद कृष्णा अधिकारी द्वारा उपजिलाधिकारी मड़िहान सविता यादव को सात सूत्री मांग पत्र सांप गया। सुरक्षा ब्यवस्था में मड़िहान क्षेत्राधिकारी कृष्ण प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष भुवनेश्वर पांडेय, चौकी पटेहरा से प्रभारी जितेंद्र प्रसाद यादव व महिला थानाध्यक्ष शोभा पांडेय के साथ पीएसी बल के जवान भी तैनात रहे।अन्य वक्ताओं में कुसुम वर्मा व ओमप्रकाश पटेल रामजीत यादव शंकर कोल तथा संचालन सुनील मौर्य ने किया । इंसपेक्टर भुवनेश्वर पांडेय बताया गया कि सभा की अनुमति मांगी गई थी जिसे धारा 144 लागू होने के कारण रद्द कर दिया गया था। बावजूद इसके उन्होंने मार्च भ किया और सभा भी। वीडियोग्राफी के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।