फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषकों के कर्ज माफी को लेकर कलेक्ट्रेट पर भरी हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर। किसानों के कर्जमाफी को लेकर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन भानु के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर किसान नेताओं ने हुंकार भरी। कार्यक्रम के दौरान यूनियन के जिलाध्यक्ष अली जमीर खां के नेतृत्व में यूनियन के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से 14 सूत्री ज्ञापन प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को प्रेषित किया। ज्ञापन के माध्यम से मांग किया गया कि देश के सभी किसानों का सभी बैंकों के कृषि ऋण माफ किए जाएं तथा फसली ऋण बिना ब्याज के दिए जाएं।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट पर भारतीय किसान यूनियन भानु के जिलाध्यक्ष अली जमीर खां ने कहा कि आज भौतिकवादी समय में किसानों की जघन्य मौत भारत जैसे विकासशील देश के लिए शर्म का द्योतक है, जिसकी सभी संगठनों, जनमानस ने एक स्वर से घोर निंदा की है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यूनियन किसानों की समस्याओं के समाधान व उनके हित में देश के एक कोने से दूसरे कोने तक सरकार के खोखलेपन रवैये को उजागिर करने का प्रचार करेगा। यूनियन के मंडल महासचिव करुणा शंकर शुक्ल ने कहा कि किसानों को मुआवजा दिए बिना उनकी जमीन को सरकार हित में प्रयोग किया जाना अनैतिक है। तहसील अध्यक्ष राजकुमार दूबे ने कहा सरकार किसान के ऋण माफी में किसानों की अनदेखी कर रही है। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि किसान दिवस को आन लाइन किया जाए तथा किसानों को प्राकृतिक आपदाओं की राहत राशि वितरित कर सूची उपलब्ध कराई जाए। मांग किया कि किसानों को सिंचाई सुविधा देकर खेती को प्रभावी बनाया जाए, विद्युत आपूर्ति का शेड्यूल बना कर कृषकों को पर्याप्त बिजली दी जाए। किसानों को पर्याप्त बीज-खाद व कीटनाशक दवाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा फसलों के लाभकारी मूल्य देने के लिए स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू किया जाए। संचालन यूनियन के जिला महासचिव धर्मदेव उपाध्याय ने किया। प्रतिनिधि मंडल में मणिशंकर राय, वीरेंद्र सिंह, वंशमणि दूबे, लालजी सिंह, लक्ष्मी नारायण चौबे, शिव प्रसाद तिवारी, जालिम सिंह, संतोष तिवारी, रामचंदर, डा. कृपाराम सिंह, यूके द्विवेदी, तपेश सिंह, विजय सिंह, चंद्रदेव सिंह, बुद्घू राम, दीनानाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें