फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक सिक्का बना व्यापारियों की परेशानी का शबब

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कछवां। आदर्श नगर पंचायत के व्यापारियों के पास अधिक मात्रा में सिक्का इकट्ठा होना उनकी परेशानी का सबब बना हुआ है। ज्यादा सिक्का लेने से बैंक लेने से इंकार कर दे रहे हैं, जिससे व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विगत 15 दिन पूर्व व्यापारियों ने समस्या से बैंक के अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन उनका कोई समाधान नहीं हो पाया है। व्यापारियों का कहना है कि वह ग्राहकों से सिक्के तो ले लेते हैं, लेकिन उनके पास एकत्रित सिक्कों को बैंक नहीं जमा करते हैं। सिक्का जमा कराने बैंक के काउंटर पर जाते हैं तो कैशियर लौटा देता है, जबकि नोट बंदी के बाद दूकान भारी मात्रा में बैंकों ने अपने खाताधारको को सिक्के देकर लेन-देन के चलन में लाने को कहा था। इस संबंध में इलाहाबाद बैंक शाखा कछवां के ब्रांच मैनेजर मनोज कुमार ने कहा कि सिक्का गिनने वाली मशीन मंगवाई गई है, जैसे आ जाएगी सिक्का लेना शुरू हो जाएगा। बैंक में पांच हजार रुपये तक के सिक्का जमा कराए जा रहे हैं। अश्वनी कुमार, लवकुश रस्तोगी, जावेद आलम, अरविंद जैन, सरदार शम्मी सिंह, गुड्डू केशरी, बिजय सोनी, सचिन मोदनवाल, दिनेश, संदीप, मनोज, जिउत गुप्ता, जितेंद्र उमर सहित कई अन्य व्यापारियों ने बैंकों में सिक्के जमा कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें