फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 लाख 65 हजार नकदी जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर कोतवाली के कचहरी पेट्रोल पंप तिराहा के पास शुक्रवार की रात चेकिंग के दौरान उड़नदस्ता की टीम ने स्कार्पियो सवार के पास से 15 लाख 65 हजार कैश और देहात कोतवाली पुलिस ने आमघाट बैरियर के पास चार लाख नकद एक कार से बरामद किया। आयकर विभाग की टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिलाधिकारी ने उड़नदस्ते का गठन किया है। चुनाव में 50 हजार से अधिक की राशि ले जाने पर उसका वैध कागजात प्रस्तुत करना होगा। शहर कोतवाली क्षेत्र के कचहरी चौकी के पास पुलिस प्रशासनिक उड़नदस्ता टीम शुक्रवार की शाम को चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक काले रंग की स्कार्पियो की जांच के दौरान उसमें से 15 लाख 65 हजार कैश बरामद हुए। एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि स्कार्पियो सवार से नकद मिला है। हालांकि यह धन कछवां के मझवां निवासी अनुराग सिंह, प्रदीप उपाध्याय निवासी सरावा और चंद्रभूषण सिंह निवासी पड़ेरी ने अपनी जमीन विंध्यवासिनी पाठक निवासी दियांव, अभिषेक पाठक व प्रमिला देवी को बेची है, उसका था। विक्रय का दस्तावेज देर से दिखाया गया।
नकदी को आयकर अधिकारी सर्चिल कुमार को जांच के लिए सौंप दिया गया है। इसके अलावा आमघाट बैरियर पर देहात कोतवाली पुलिस ने पेट्रोल पंप संचालक का चार लाख रुपये एक कार से बरामद किया गया। उसे भी जब्त किया गया है। इसके अलावा आमघाट बैरियर पर एक लाख 30 हजार नकद और एक व्यापारी का पांच किलो चांदी और 300 ग्राम सोना भी बरामद किया गया। जिसका वैध पेपर दिखाने पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें