फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: एमएलसी चुनाव के लिए 196 मतदान कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव के लिए 196 मतदान कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

44 बूथों के लिए बनाई गईं 49 पार्टियां
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित विकास भवन सभागार में शनिवार को विधान परिषद सदस्य वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए पीठासीन अधिकारियों और मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें बैलेट पेपर को बैलेट बॉक्स में रखने और मतदान प्रक्रिया की बारीकियों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार गंगवार ने पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के साथ मतदान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर उनका शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें। कुल 44 बूथों के लिए 49 पार्टियां बनाई गई हैं। इनके लिए 196 कार्मिकों को प्रशिक्षित किया गया। बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए धर्मजीत सिंह, जिला विकास अधिकारी राजीव कुमार शर्मा, बीएसए अनिल कुमार वर्मा, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी अशोक त्रिपाठी और राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जयसिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें