फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उषा गुप्ता व निधि सिंह पटेल बनी मतदाता अंबेसडर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित विकास भवन सभागार में गुरुवार को स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता व मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए लोकगीत गायिका ऊषा गुप्ता व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निधि सिंह पटेल को मतदाता अंबेसडर बनाया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता कर रही मुख्य विकास अधिकारी व स्वीप प्रभारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि प्रत्येक विकास खंड में जहां पर कार्यक्रम का आयोजन होगा वहां पर ये मतदाता अंबेसडर उपस्थित रहेंगी। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि वे अपने अपने कार्यालयों पर एक बैनर लगवाए जिसपर सारे काम छोड़ दें, सबसे पहले वोट दें 19 मई लिखा हो। ईओ व अपर मुख्य अधिकारी से कहा कि वे नगर व जिले के इंट्री प्वाइंटर पर इसी प्रकार का होर्डिंग्स लगवाएंगे। आठ अप्रैल से प्रत्येक ग्राम सभा स्तर से स्कूली बच्चों की रैली व 12 अप्रैल को दिव्यांगजन की ट्राईसाइकिल रैली निकाली जाएगी। 23 अप्रैल को विकास खंड वार कार्यक्रम होंगे जिसमें जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। सरकारी अस्पतालों में बनने वाली पर्ची पर भी यह स्लोगन लिखाया जाएगा। हर जगह इस स्लोगन का प्रयोग किया जाएगा। सभी अधिकारियों से कहा गया कि वे अपने अपने कार्यों की कार्य योजना बनाकर उपलब्ध कराएं ताकि उसी के अनुसार कार्य कराया जाए। इस अवसर पर सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को किया प्रशिक्षित
मिर्जापुर। जिला पंचायत सभागार में निर्वाचन के जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षित किया गया। मास्टर ट्रेनरों ने उनको निर्वाचन की बारीकियों की जानकारी दी। तीन चरणों मेँ आयोजित इस कार्यशाला में मतदान के पहले, मतदान वाले दिन और मतदान के बाद के महत्वपूर्ण कार्यों की सूची बनाकर जानकारी दी गई। कहा गया कि यदि इसको सिलसिलेवार पालन किया गया तो निर्वाचन की ड्यूटी कोई समस्या नहीं रहेगी। सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रमेंद्र कुमार श्रीवास्तव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें