फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूजर और बोलेरो की टक्कर में नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर स्थित रानीबाग चट्टी पर गुरुवार की सुबह पांच बजे एक बोलेरो सड़क पर खड़ी क्रूजर में पीछे से टकरा गई। दुर्घटना के दौरान बोलेरो में सवार चार व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गए जबकि कुछ को हल्की चोटें आई हैं। मौके पर पहुुंची पुलिस सभी को वाराणसी इलाज के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

अदलहाट थाना क्षेत्र के करमा गांव निवासी संग्राम सिंह पटेल 65 वर्ष अपने बोलेरो से कुछ रिश्तेदारों के साथ प्रयागराज कुंभ मेला स्नान करने जा रहे थे। गाड़ी संग्राम सिंह पटेल स्वयं चला रहे थे। बोलेरो में कुल नौ लोग सवार थे। एक ट्रक को ओवर टेक करने के चक्कर में बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क पर पहले से खड़ी क्रूजर में जा भिड़ी। हादसे में बोलेरो सवार संग्राम सिंह, उनकी पत्नी चंद्रावती देवी 60, शारदा देबी 60 वर्ष पत्नी लालजी, राज कुमार 36 वर्ष पुत्र लाल जी समस्त निवासी करमा थाना अदलहाट गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बेहतर इलाज हेतु गंभीर रुप से घायलों को अपेक्स हास्पिटल वाराणसी भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें