मिर्जापुर। अनगढ़ रोड स्थित कतवारु के पुरा स्थित जिला कार्यालय पर प्रगतिशील मानव समाज पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बुधवार को हुई बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने संगठन के मजबूती पर बल दिया।
अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष कमलाशंकर बिंद ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर संगठन के विस्तार की योजना बनाते हुए पार्टी के तत्वावधान में दस फरवरी को छानबे विकास खंड के मोहनपुर, जिगना में आयोजित जनसभा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभा में बतौर मुख्य अतिथि के रुप पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद बिंद और विशिष्ट अतिथि के रुप में पूर्व सांसद स्व. फूलन देवी की बड़ी बहन राष्ट्रीय महामंत्री रुक्मणि निषाद मौजूद रहेंगी। कार्यकर्ताओं की हुई बैठक में जिलाध्यक्ष ने केंद्र सरकार द्वारा किसानों को दी जा रही सहायता राशि को नाकाफी बताया। बैठक में मंडल अध्यक्ष लाल बहादुर बिंद, प्रदेश सचिव रविकांत तिवारी, रामसजीव बिंद, अर्जुन प्रसाद गौंड़, जिला महामंत्री सुरेंद्र कुमार शुक्ला, मिश्रीलाल, शिवलाल, रमाकांत, शिवराम, कन्हैयालाल, रामप्रसाद, चंद्रेश, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।