फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 दिसंबर तक जिले को सौभाग्यशाली जनपद किया जाएगा घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विद्युत विभाग की ओर से प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना सौभाग्य के तहत अंर्तगत समस्त गांवों एवं मजरों में विद्युतीकरण कर 27 दिसंबर तक जनपद को सौभाग्यशाली जनपद घोषित किया जाना है। योजना के तहत अगर किसी को कनेक्शन नहीं मिला है या फिर कोई मजरा विद्युतीकरण से वंचित है तो वह तत्काल अपने निकटम बिजली विभाग के कार्यालय में इसकी शिकायत करे। जिससे उसके क्षेत्र में विद्युतीकरण किया जा सके।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता रजत जुनेजा ने बताया कि अगर फिर भी किसी को कनेक्शन नहीं मिलता है तो इस नंबर 9450963597 अधिशासी अभियंता प्रथम, 9450963598 अधिशासी अभियंता द्वितीय तथा 9450963514 अधिशासी अभियंता विद्युत विरतण खंड चुनार एवं प्रोजेक्ट मैनेजर के मोबाइल नंबर 7381121316 पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज कराए। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1912 पर भी शिकायत दर्ज करा सकते है। उन्होंने कहा कि फोन आने के बाद संबंधित जेई को फोन कर उनको कनेक्शन देने के लिए निर्देशित किया जाएगा। इसलिए उपभोक्ता जल्द से जल्द इस योजना का लाभ उठाए जिससे उनका घर अंधेरा नहीं रह सके। यह भी बताय कि इस योजना के तहत किसी को 500 रुपये में कनेक्शन दिया जाना है लेकिन वह भी उनको नहीं देना है। यह पांच सौ रुपये उनके दस बार में उनके बिलों में जोड़कर लिया जाना है।
विज्ञापन

प्रशांत यादव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें