मिर्जापुर। सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजूकेशन सेंटर में सोमवार को यूरेका इंटरनेशनल इवेंट में विद्यालय का नाम रौशन करने वाले 12 छात्रों को प्रधानाचार्या शिवानी कौशिक ने सम्मानित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने बताया कि लखनऊ स्थित सिटी मांटेसरी स्कूल में आयोजित 12वीं यूरेका इंटरनेशनल 2018 इवेंट में सुमित प्रमाणिक व सुनीता सिंह के नेतृत्व में स्कूल के दस छात्रों का एक दल प्रतिभाग किया था। टीम ने आठ इवेंट्स में प्रतिभाग किया और दो इवेंट्स में इन्हें प्रथम पुरस्कार मिला। इस आयोजन में देश-विदेश के 59 स्कूलों से छह सौ बच्चे सम्मिलित हुए। इसके अलावा श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश आदि से 11 इंटरनेशनल स्कूलों की भी उपस्थिति रही। विद्यालय के डायरेक्टर परितोष बजाज ने टीम को बधाई दी। इस दौरान विवान सिंह, तारूषी कसेरा, आरव अरुण, आकृति, अस्मित रस्तोगी, तनीशिका केशरवानी, अदिति अग्रवाल, साहित जोशी, अनंया, सूर्यवंशी, वैष्णवी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।