फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभ्य समाज की आधारशिला रखतीं हैं शिक्षित महिलाएं: डीएम

Tue, 25 Dec 2018 12:57 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला प्रबोधिनी फाउंडेशन के सगरा कंतित विंध्याचल स्थित प्रबोधिनी शक्तिधाम में सोमवार को अखिल भारतीय महाशक्ति सम्मेलन के वार्षिक स्मरण सप्ताह के समापन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने अखिल भारतीय महाशक्ति सम्मेलन 2017 को सफल बनाने में अपना योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं व महिला स्वयं सहायता समूह की क्लस्टर प्रतिनिधियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा एवं स्वच्छता पर बल देते हुए कहा कि शिक्षित महिला समाज की दिशा तय करती है और सभ्य समाज की आधारशिला रखती है। उन्होंने महिलाओं के हित में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं जैसे शौचालय, उज्ज्वला योजना, जननी सुरक्षा योजना, बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओ आदि की जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। वे रोज नए-नए कीर्तिमान बना रहीं हैं।

जनपद की महिलाओं ने स्वच्छता को पूरे हृदय सेेे अंगीकार किया है। समारोह की अध्यक्षता करते हुए डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल की निदेशिका अपराजिता सिंह ने कहा कि महिलाओं को खासकर ग्रामीण महिलाओं को जागरूक करने की आवश्यकता है। फाउंडेशन के निदेशक विभूति कुमार मिश्र ने कहा कि जब तक महिलाएं जागरूक नहीं होंगी, तब तक समाज में बदलाव नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सम्मानपूर्ण अधिकार दिलाने के उद्देश्य से 15 दिसंबर 2017 को तीन दिवसीय अखिल भारतीय महाशक्ति सम्मेलन आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें