लालगंज। तहसीलदार लालगंज कमेंद्र कुमार ने सोमवार शाम छह बजे क्षेत्र के 24 सार्वजनिक स्थलों पर जलवाए जा रहे अलाव की हकीकत जानी। निरीक्षण के दौरान सभी स्थलों पर अलाव जलते हुए पाए गए। उन्होंने अलाव जलवाने में किसी प्रकार की लापरवाही ना किए जाने के निर्देश दिए। कहा, अगर लापरवाही बरती गई तो दोषी के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लालगंज दुबार तिराहा, विजयपुर लालगंज, तिराहा, बापू उपरौध इंटर कालेज के सामने, हलिया बाजार में जल रहे अलाव को देखा। तहसील परिसर में भी अलाव जलवाया। उनके साथ हल्का लेखपाल प्रीति शर्मा, राकेश समेत ग्रामीण अलाव के पास मौजूद रहे।