जमालपुर। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गुरुवार को चुनार विधायक अनुराग सिंह ने क्षेत्र के भमौरा, डोहरी, मुडहुआ गांव में चौपाल लगाकर जहां लोगों की समस्याओं को सुना। वहीं विधायक संग बीडीओ ने गांव में झाड़ू लगा स्वच्छता संदेश दिया।
इस अवसर पर उन्होंने कस्टम हायरिंग सेंटर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की बेहतरी के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। विधायक ने कहा कि लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। विधायक ने विधान सभा क्षेत्र को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए सभी का सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि सबकी सहभागिता से ही जिले को खुले में शौच मुक्त किया जा सकता है। इस दौरान बीडीओ हेमंत कुमार सिंह, सुजीत सिंह, अभय नारायन सिंह, दिनेश सिंह, मन्ना सिंह, नरसिंह चौहान, मोतीलाल सिंह, राजन सिंह, अशोक सिंह, संतोष श्रीवास्तव, त्रिलोकी सिंह, गोविंद सिंह सहित आदि लोग मौजूद रहे।