पड़री। पहाड़ी विकास खंड के पड़री स्वास्थ्य केंद्र पर गुरुवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता डा. वीके भारतीय ने की। मेले का उद्घाटन मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्य ने फीता काटकर काटकर किया।
प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में कुल 1119 मरीजों का पंजीकरण किया गया है। इसमें नेत्र परीक्षण के 160, खून जांच के 290, गर्भवती महिलाओं की जांच, 45 परिवार कल्याण से संबंधित, दांत की समस्या से जुड़े 100, शुगर के 100 रोगी, नसबंदी परामर्श के लिए 63 लोग जुटे थे। उन्होंने बताया सभी प्रकार के मरीजों की जांच कराकर दवा आदि भी उपलब्ध कराई गई। बताया कि मेले का उद्देश्य शिक्षा के अभाव में अपने स्वास्थ्य केंद्रों पर मिलने वाली स्वास्थ्य से संबंधित प्रत्येक जानकारी का अभाव रहता था उस स्थित में मेले के माध्यम से अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं को प्रचार प्रसार के माध्यम से जानकारी देना एवं नि:शुल्क इलाज करना है। मझवां विधायक ने डॉक्टरों को निर्देशित करते हुए कहा गरीब दवा के अभाव में दम न तोड़ न पाए। मझवां विधायक ने चिकित्सको के द्वारा लगाए गए स्टालों का भ्रमण कर जायजा ले प्रत्येक चिकित्सक से मरीजों के उपचार के बारे में पूछताछ की। इस मौके पर भाजपा नेता सत्यप्रकाश सिंह, ज्वाला प्रसाद शुक्ल, अशोक मौर्या, विजयानंद के अलावा डा. आनंद सिंह, डा. राजीव, डा. जैसल, डा. रेनू, महेन्द्र दुबे, फार्मासिस्ट अरुण उपाध्याय, इजहार अहमद, कुलदीप शुक्ल, कृष्णानन्द, अम्बिका यादव ,मंजू सिंह, शीला सिंह, कुसुम देवी व नेहा सिंह आदि मौजूद रहीं।