फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर मनाया गोंड महानायको का बलिदान दिवस

विज्ञापन
बलिदान दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देते गोंड समाज के लोग
विज्ञापन
मिर्जापुर। भारतीय गोंडवाना पार्टी की ओर से गोंड समाज के नायकों का बलिदान दिवस मंगलवार को जिला मुख्यालय पर मनाया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि गोंड समाज का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आदिवासियों को संवैधानिक अधिकार दिलाने की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। इस दौरान नेताओं ने महाराजा शंकर साह व उनके पुत्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

इस दौरान वक्ताओं ने जिला मुख्यालय पर अमर शहीद राजाओं की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। कहा कि 1857 में अंग्रेजों के खिलाफ प्रथम लड़ाई समाज के राजाओं ने लड़ी थी। कहा कि आर्यों की कूटनीति के शिकार राजाओं को अंग्रेजों ने पकड़कर तोप से उड़ा दिया था। पार्टी के पदाधिकारियों ने जल, जंगल, जमीन पर गोंड आदिवासियों को अधिकार देने की मांग की। इस अवसर पर शिवशंकर गोंड, रामभजन गोंड, पवन कुमार, ज्ञानेंद्र ध्रुवे, महेंद्र प्रताप सिंह, श्याम नारायण, राजी, रामबलि आदि मौजूद रहे।
जमालपुर: स्थानीय बाजार में गोंड आदिवासी जन चेतना अभियान के तहत गोंड राजा शंकर शाह मांडवी और रघुनाथ शाह मांडवी का बलिदान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोंड समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष रामदुलार गोंड ने राजा शंकर शाह, रघुनाथ शाह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि गोंड समाज का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाए। इस दौरान जयप्रकाश गोंड, अशोक कुमार, संदीप कुमार, राधेश्याम गोंड, श्रवण कुमार, अमरनाथ गोंड आदि मौजूद रहे। इसी तरह अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश मंत्री भाजपा अनुसूचित मोर्चा के रमेशचंद्र के आवास पर महराजा रघुनाथ शाह व शंकर शाह का बलिदान दिवस मनाया गया। इस दौरान राहुल प्रसाद गोंड, पवन गोड, शुभम, प्यारेलाल, राजू, किशुनलाल, लल्लूराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें