फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रो कीमतों की बेतहाशा वृद्घि से व्यापारी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के तत्वावधान में व्यापारियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने नारेबाजी करते हुए डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की लगातार बढ़ रही कीमतों पर नाराजगी जताई। प्रांतीय उपाध्यक्ष शत्रुघ्न केसरी ने कहा कि पेट्रो पदार्थ की बढ़ती कीमतों के चलते व्यापारी और जनता महंगाई को लेकर परेशान है। आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने अपनी अदूरदर्शी नीतियों से व्यापारियों पर लगातार चोट कर रही है, जिससे व्यापार करना काफी कठिन हो गया है। डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से उपभोक्ताओं पर महंगाई का बोझ बढ़ा है। जिलाध्यक्ष संजय सिंह गहरवार ने कहा कि सरकार के पेट्रोलियम मंत्री गैर जिम्मेदराना बयान दे रहे हैं कि पेट्रोल डीजल की कीमत को घटाया नहीं जा सकता है, यह हमारे नियंत्रण में नहीं है। जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र अग्रहरि ने कहा कि डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की बढ़ती हुई कीमतें सरकार की नाकामयाबी है। इससे व्यापारी हलकान और परेशान हैं। व्यापारियों ने सरकार से बढ़ती कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग की है। कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियां व्यापारी और जन विरोधी हैं।
इस दौरान कड़े प्रसाद चौधरी, राजीव मेहरोत्रा, बलराम यादव, आफाक अहमद, संजय गुप्ता, रवि गुप्ता, राम बाबू कसेरा, अनिल अग्रवाल, शिव मुंदड़ा, मोहन लाल सेेनी, जय प्रकाश सेठ, आयुष सिंह ने पेट्रोल व डीजल के बढ़ती कीमतों को घटाने की मांग की है। प्रदर्शन के बाद व्यापारियों ने पेट्रोलियम मंत्री को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान प्रदीप गुप्ता, जनार्दन रस्तोगी, अजीत साहू, रूपेश वर्मा, ज्योति कसेरा, अभय केशरवानी, उमा बरनवाल, समीर अहमद,एसपी शुक्ला, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें