चील्ह। कोन विकास खंड के चील्ह में दूषित पानी के सेवन से डायरिया का प्रकोप है। यहां उल्टी दस्त से 23 लोग पीड़ित हैं। इनमें से 18 को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और पांच मरीजों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सूचना पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दवाएं दी।
चील्ह गांव में सोमवार की रात अचानक 15 लोगों को उल्टी दस्त होने लगी। देखते ही देखते कुछ और लोग बीमार हो गए। गांव में एक के बाद एक व्यक्ति को बीमार होते देख लोग परेशान हो गए। देर रात तक हालत में सुधार नहीं होने नगीना (36), उर्मिला (29), नेपाली (39), धनेश्वरी (46), विमला (39), मुस्कान (6), रिंकी (22), पूजा (15), निर्मला (39), संस्कृति (सात), सुनीता (15), पिंकी (चार वर्ष), अनीता (सात वर्ष), झब्बूलाल (37), मोनी (पांच वर्ष), अन्नू (10), मिली (छह), रमदेई (47), कोमल (16) को स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की सफाई व्यवस्था रामभरोसे है। ठीक गंगा के किनारे स्थित इस गांव में एक सफाई कर्मी को तैनात किया गया था। उसका स्थानांतरण होने के बाद से सफाई नहीं हो रही है जिससे गंदगी फैली हुई है। ग्राम प्रधान लालचंद यादव का कहना है कि सफाईकर्मी के अभाव में स्कूलों व बाजार में कूड़े का ढेर लगा है। इसके चलते गांव में संक्रमण रोग तेजी के साथ फैल रहा है। इस संबंध में पूछे जाने पर एडीओ पंचायत विनोद कुमार का कहना है कि सफाईकर्मी की मांग की गई है। मुख्यालय से मिलते ही गांव में तैनात कर दिया जाएगा।
वर्जन
मामले की जानकारी हुई है। एक टीम गांव भेजकर बीमार लोगों का इलाज कराने का निर्देशित दिया गया है। जरूरत पड़ने पर बीमार लोगों का जिला चिकित्सालय कराया जा रहा है।-डॉ. ओपी तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी