फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम से हटाने की धमकी दे रहा बीएसएनएल प्रबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अनगढ़ स्थित बीएसएनएल कार्यालय पर टेलीकाम कैजुअल एंड कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के तत्वावधान में धरना प्रदर्शन मंगलवार को भी किया। धरनारत ठेका कर्मचारियों ने प्रबंधन द्वारा कार्य से हटाने की धमकी पर कड़ी नाराजगी जताया। कहा कि महाप्रबंधक द्वारा जायज मांगों को पूरा करने पर ध्यान नही दिया जा रहा है। कर्मचारियों ने मंगलवार को जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को पत्रक भेजा।
विज्ञापन

जिला सचिव सुरेशचंद्र बिंद ने कहा कि बीएसएनएल द्वारा मजदूरों का शोषण किया जा रह है। विभाग में करोड़ों रूपए के मजदूरी घोटाले की जांच होनी चाहिए। कर्मचारियों की मांगों को पूरा किया जाए। प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद दूरसंचार विभाग के प्रबंधक द्वारा महज आश्वासन दिया जा रहा है। आज तक संपूर्ण बकाया मजदूरी का भुगतान नहीं कराया गया है। ईपीएफ, ईएसआई, सामाजिक सुरक्षा आदि सुविधाओं को नहीं दिया जा रहा है। जबकि उक्त सुविधाओं को लागू करने के लिए भारत सरकार, श्रम मंत्रालय और बीएसएनएल के उच्चाधिकारियों द्वारा आदेश जारी किया जा चुका है। बीएसएनएल कर्मचारी नयूनतम वेतनमान, लंबित मजदूरी का भुगतान, मजदूरों को मजदूरी का भुगतान चेक अथवा सीधे खाते में करने की मांग कर रहे है। इस दौरान राम कुमार, चक्रधारी, संजय मौर्य, धनेश मौर्य, धीरेंद्र कुमार दुबे, तेजभान सिंह, विकास गौतम, शोभनाथ, रामाश्रे यादव, जगदीश यादव, सुनील, शिव कुमार, कल्लू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें