फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपा पुल से संचालन हुआ बंद, नाविकों की चांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार/कछवां। स्थानीय क्षेत्र के बालूघाट से मेड़िया घाट व भटौली से बरैनीघाट पर लोक निर्माण विभाग द्वारा आम जनमानस के आवागमन के लिए बनाया गया पीपा पुल 15 जून की अर्धरात्रि से बंद कर दिया गया। पुल बंद होने से लोगों को गंगा आर-पार करने में अब मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अब लोग आने जाने के लिए मोटर वोट और नावों का सहारा लेने के लिए मजबूर हो गए है।
विज्ञापन

चुनार संवाददाता के अनुसार गंगाघाट पर दो मोटर वोट का परिचालन बालूघाट से व दो मोटर वोट मेडिया घाट से शुरू करा दिया है जो नाकाफी है। पीपा पुल से लोगों का अल सुबह और देर रात आना जाना लगा रहता था लेकिन मोटरबोड का परिचालन सूर्योदय से प्रारंभ होकर सूर्यास्त के समय बंद कर दिया जा रहा है। मोटर वोट की कम संख्या होने के कारण आने जाने वाले लोगों की भीड़ इकट्ठा हो जा रही जिससे मोटर वोट पर चढ़ने के लिए लोगों में धक्का मुक्की हो रही है। चिलचिलाती इस धूप में लोग गंगाघाट पर दोनों तरफ खड़े रहकर मोटर वोट के आने की प्रतिक्षा करने को मजबूर होना पड़ रहा है। कछवां संवाददाता के अनुसार, बरैनी घाट से भटौली घाट तक पहुंचने के लिए तपते धूप में लंबी दूरी तय करना पड़ रहा है। मात्र कुछ मीटर गंगा पार करने में लोगों को घंटो समय जाया करना पड़ रहा है। गंगा घाट पर यात्रियों के मजबूरियों का फायदा इन दिनों नाविको के द्वारा उठाया जा रहा है। मोटर वोट पर लोगों को बाइक को चढाने व उतारने वाले नाविकों की चांदी कट रही है। सुविधा शुल्क के नाम मनमानी कर रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन से मोटर वोट की संख्या और बढाने की मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें