मिर्जापुर। गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद जिले में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल रहा। खुशी में खूब आतिशबाजी की गई और मिठाइयां बांटी गईं।
नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल के आवास पर जमकर आतिशबाजी हुई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों को जनता ने नकार दिया है। पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, उमेश गुप्ता, आनंद सिंह, शिवांशु सिंह, मयंक गुप्ता, आलोक बरनवाल, प्रीतम केशरवानी आदि मौजूद रहे। संकट मोचन चौराहे पर नगर अध्यक्ष श्यामसुंदर केसरी के नेतृत्व में संतोष गोयल, बृजभूषण सिंह, आशुकांत चुनाहे, नितिन विश्वकर्मा, विकेश्वर प्रताप सिंह, कौशल श्रीवास्तव, श्याम सिंह, आनंद सिंह, अमन तिवारी, शिवशंकर जायसवाल, शिवशरण सिंह, दिवाकर मिश्रा, पिंकी सिंह, वेद प्रकाश पाठक ने आतिशबाजी की। बरौंधा कचार स्थित जिला कार्यालय पर भी मिठाई बांटकर खुशियां मनाया गया। इस दौरान राजेंद्र सिंह पटेल, विष्णु सोनकर, वीरेंद्र प्रताप यादव, गौरव उमर, सुरेश मौर्य, अंशुमाली मिश्रा, मनीष दूबे, मोनू मौर्य, मोंटी मिश्रा आदि मौजूद रहे। बदलीघाट में मालती त्रिपाठी, डॉली अग्रहरि, सुषमा पांडेतय, नीरू पांडेय, अनीता चौरसिया, प्रेमलता, पूनम खत्री ने जश्न मनाया।
लालगंज संवाददाता के अनुसार भाजपा मंडल की बैठक में मंडल अध्यक्ष संतोष दूबे ने कहा कि यह जीत विकास की है। जनता विकास चाहती है। जयप्रकाश उपाध्याय, लालमणि पांडेय, लाल बहादुर, जय सिंह आदि शामिल रहे। अदलहाट संवाददाता के अनुसार विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद बैंड बाजा की धुन पर कार्यकर्ताओं ने नृत्य किया। पटाखा चलाए। दिलीप सिंह, अमित पांडेय, आलोक श्रीवास्तव, लक्ष्मण सिंह, अजय सिंह खटखट, कुलदीप सिंह, भरत, नवल किशोर, शिव बालक सिंह, अखिलेश सिंह, जुल्फिकार अंसारी, राजेश, अमरजीत, सुरेन्द्र, पद्मकांत आदि रहे। जिगना संवाददाता के अनुसार भाजपा छानबे व गैपुरा मंडल पदाधिकारियों ने आतिशबाजी की और मिठाइयां बाटी। जय सिंह, राजेंद्र पाठक, स्वामीनाथ सिंह, गोपाल जी पांडेय, राजा राम सरोज, सुजीत मोदनवाल, पंकज सिंह, प्रेमबहादुर सिंह, मानष दुबे, कैलाश, शिम्पू सिंह तथा गैपुरा में राम अवध पांडेय, शिवचन्द्र मिश्र, कमलेश दुबे, भरत सिंह, राजन चौबे, राजू बिंद, संजीव निषाद, उमेश सिंह, ओंकार नाथ दुबे आदि मौजूद रहे।