फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता पुनरीक्षण में 16 हजार 460 नाम कटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर निकाय निर्वाचक नामावली का वृहद पुनरीक्षण चल रहा था। जिला मजिस्ट्रेट व जिला निर्वाचन अधिकारी बिमल कुमार दुबे ने अनंतिम प्रकाशन में मतदाताओं की स्थिति की जानकारी दी। डीएम ने बताया कि अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन बूथों पर नौ अक्तूबर को होगा। सभी बूथों पर बूथ लेबल अधिकारी नौ से 15 अक्तूबर तक बैठ कर मतदाताओं की सूची प्रदर्शित करेंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद चुनाव के मद्देनजर अनंतिम प्रकाशन के अनुसार नगर पालिका परिषद में वर्तमान समय में दो लाख 48 हजार 945 मतदाता हैं। जिनमें परिवर्धन 11 हजार 119, संशोधन तीन हजार 271 और विलोपन 16 हजार 460 मतदाताओं का किया गया। नगर पालिका मिर्जापुर में वर्तमान में एक लाख 87 हजार 711 मतदाता हैं। पुनरीक्षण के दौरान परिवर्धन 8630, संशोधन 2707 और विलोपन 13 हजार 288 मतदाताओं का हुआ। वहीं नगर पंचायत कछवां में 12 हजार 240 मतदाता हैं। पुनरीक्षण के दौरान परिर्धन 488, संशोधन 125 और विलोपन 533 लोगों का किया गया। वहीं नगर पालिका परिषद चुनार में 30 हजार 125 मतदाता हैं। इसमें से 875 परिवर्धन, 149 संशोधन और 1284 लोगों का विलोपन किया गया। इसी प्रकार चुनार नगर पालिका में वर्तमान समय में 18 हजार 868 मतदाता हैं। पुनरीक्षण के दौरान 1126 परिवर्धन, 290 संशोधन और 1355 लोगों का विलोपन किया गया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नौ अक्तूबर से सभी बीएलओ अपने बूथों पर बैठेंगे और मतदाता सूची लोगों का दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें